Skip to main content

होम्योपैथी (HOMEOPATHY)

HOMEOPATHY:- शब्द दो ग्रीक शब्द होम्योज (HOMOIOS) याने सदृश (SIMILAR) और पैथोज (PATHOS) अर्थात दुख: भोग या रोग (SUFFERING) शब्दों से बना है। दोनों शब्दों का अर्थ हुआ सदृश रोग चिकित्सा। सदृश रोग चिकित्सा का सरल अर्थ है। जो रोग जिस औषध के सेवन से उत्पन्न हुआ, उसी रोग के लक्षणों में वही औषधि दो। उदाहरण के लिए, आप कच्चे प्याज को कांटे। थोड़ी देर प्याज काटने पर नाक और आंखों से पानी गिरने लगेगा। जुकाम जैसी स्थिति होगी इसी जुकाम में प्याज से बनी औषधि एलियम सीपा देनी पड़ती है। ऐसा दूसरा उदाहरण आप मिर्च खाइए अधिक मिर्च खाने से पेट में जलन होगी जब किसी रोगी के पेट में जलन हो तो मिर्च से बनी औषधि कैप्सिकम दो जलन मिट जाएगी। अतः होम्योपैथी में औषधि प्रयोग के लिए रोगी में जैसे रोग लक्षण देखो वैसे ही लक्षणों वाली औषधि रोगी को दे दो रोग दूर हो जाएगा। यह सिद्धांत " सम: सम शमयति" ( SIMILIA SIMILIBUS CURANTUR) कहलाता है।
        
      औषधि प्रयोग:- होम्योपैथी में औषधि प्रयोग का नियम उपरोक्त वर्णित है।कैसा भी रोग हो, कोई भी रोग हो आप रोगी के परेशानियों से घबराए नहीं। ज्यो ही रोगी देखने को मिले, रोगी से रोग के हालत सुने जो कुछ कहता है, वह सब बातें ध्यान में रखते हुए औषधियां देने का काम करें, जिन औषधियों को बीमारी के अनुसार देने के लिए इस होम्योपैथिक लेख में बताई गई हैं। किसी ना किसी औषधि में जो कुछ रोगी ने कहा है, वह बातें ज्यों की त्यों मिल जाएंगी जिस औषधि में वह बातें मिले वही औषधि रोगी को दें। निश्चित तौर पर रोगी स्वस्थ हो जाएगा। इस प्रकार औषधि देना ही चिकित्सा का कर्तव्य है। होम्योपैथिक औषधियां शक्ति कृति दी जाती हैं नए रोगों में 6, 30 पावर की अवधि और पुराने रोगों में 200, 1000 आदि पावर की औषधि दें। होम्योपैथी में औषधि की मात्रा का कोई महत्व नहीं है रोगी को 5 या 10 गोली एक खुराक में देनी चाहिए नए रोगों में 5 से 6 बार प्रतिदिन देनी चाहिए और पुराने रोगों में एक दो बार औषधि देकर उससे होने वाले परिवर्तन को देखते रहना चाहिए। इस संबंध में पूर्ण ज्ञान के लिए आपको हमारे होम्योपैथिक लेखों को पढ़ना होगा।
       दिनोंदिन होम्योपैथी लोकप्रिय होती जा रही है। ऐसा क्यों? इसका कारण है होम्योपैथी अत्यंत सरल चिकित्सा है। इसमें रूचि लेकर इसे सरलता से समझ सकते हैं चाहे कोई होम्योपैथी का बहुत विद्वान अनुभवी चिकित्सक हो जिसके पास अनेक सुंदर-सुंदर डिग्रियां हो या एक अत्यंत रुचि से स्वाध्यायी व्यक्ति हो, यदि वह डॉक्टर रोगी के रोग लक्षणों को औषधि के और रोग लक्षणों में पहचान लेता है, रोगी का चित्र और शादी में वर्णित लक्षणों में मिला लेता है तो वह एक सफल चिकित्सक है।
     

Comments

Popular posts from this blog

*अगले 6 महिने हमें कैसे रहना होगा:-* /* How will we live in the next 6 months: - *

भले ही लाकडाउन समाप्त हो जाए मगर अब ये सावधानियां बरतना आवश्यक हैं।। *1. मास्क*                        *2. हेंड सेनेटाइज*                *3. सामाजिक दूरी*     *4. अति आवश्यक होने पर ही बाहर जाएंगे।*    *5. दाढी न बढायें।*         *6. कटिंग कराने सैलून न जाएं। शेव स्वयं करें या फिर नाई को घर बुलाया जाए। उसने मास्क पहना हो। उसके हाथ साफ करवाये। कंघी, कैंची, ब्लैड ,रूमाल आदि सब सामान हमारे होने चाहिए।*                         *7. बेल्ट नहीं पहनो,अंगूठी ,कलाई घडी आदि न पहने। मोबाइल आपको समय बता ही देता है।*      *8. हाथ रूमाल का उपयोग नहीं करें। सेनेटाइजर और टिश्यू पेपर साथ रखें और जब जरूरी हो इस्तेमाल करें।*           *9. घर मे जूते पहनकर घर में प्रवेश न करें, उन्हें बाहर ही उतारें।*        ...

ARGENTUM NITRICUM (अर्जेंटम नाइट्रिकम) औषधि का उपयोग।

डॉक्टर एलेन का कहना है, जब कोई कमजोर, छिड़ देह, मांस छिड़ युक्त(दुबला), धासे हुए गाल, धसी आंखो वाला और बूढ़ों जैसे शरीर वाला रोगी दिखाई दे तो उस समय अर्जेंटम नाइट्रिकम का स्मरण करना चाहिए अर्थात उस रोगी को होम्योपैथिक औषधि  अर्जेंटम नाइट्रिकम  की आवश्यकता होती है।    लक्षण:- नमक और मिठाइयों के लिए इच्छा, गर्मी में खड़ा नहीं हो सकता, ऊंचाई से नीचे की ओर नहीं देख सकता। सिर चकराना:-  यह सिर चकराने पर मेरे अनुभव की सफल औषध है। सिर दर्द के साथ सिर में चक्कर आना, किसी ऊंचे मकान की ओर देखते ही सिर में चक्कर आना। सिर में चक्कर आने के साथ कान में भो-भो की आवाज और सुस्ती, कमजोरी हाथ पैर कांपना आदि लक्षण भी रहते हैं। रोगी के सिर चकराने का नाम लेते हैं सर्वप्रथम इस औषधि को देना चाहिए। दस्त:- टट्टी करते समय पर पर्र-पर्र की आवाज होती है, बहुत वायु निकलती है, वायु के वेग से मल बिखर जाता है। उपचार:- ऐसे रोगी को अर्जेंटम नाइट्रिकम 3 time सुबह, दोपहर, शाम को देना चाहिए।