आज के समय में ज्यादातर लोग कब्ज से परेशान है। लोगो के खान पान की वजह से कब्ज जैसे बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ता है। समय पर भोजन ना कर पाना और बाहर की तली भूनी चीज़ों को चटकारे के साथ खाना ये सब हमारे पेट में कब्ज जैसी बीमारी बनाने का सबसे बड़ा जिम्मेदार माना जाता है। यदि हम अपने खानपान को नियमित टाइम से खाना शुरु कर दें, तो हमारा पेट कब्जमुक्त हो सकता है। और बाहर की तली भुनी चीजों पर निर्भरता हम कम कर दें तो निश्चित ही पेट संबंधित जितने भी विकार हैं, वह सब ठीक हो सकते हैं।
फिर हाल अगर आप कब्ज से परेशान है तो अभी आप इन घरेलू उपचार से अपने आप को कब्ज मुक्त कर सकते हैं।
सेब :-
सुबह नाश्ते में एक सेब और शाम के भोजन में एक सेब नियमित रूप से खाने से कब्ज तथा माइग्रेन जैसे समस्या से छुटकारा मिलता है
लौकी :- प्रातः काल एक कप लौकी का जूस पीने से पेट पूर्णतया साफ रहता है। साथ ही पेट के समस्त विकारों को दूर करता है एवं भविष्य में होने से भी रोकता है
मेथी :- शाम को सोते समय गर्म पानी से एक चम्मच मेथी को नित्य दिन लेने से कितनी भी पुरानी कब्ज हो उसको ठीक करने का काम करती है।
अजवाइन :- गर्म पानी से प्रत्येक दिन अजवाइन का सेवन करने से कब्ज और मोटापे को नियंत्रण करने में काफी सहयोग करता है।
अमरूद :- अमरूद के सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज को ठीक करने का काम करता है अमरूद में एक लुब्रिकेंट पदार्थ होता है जो हमारी बड़ी आंत को चिकनाहट पहुंचाने का काम करता है, जिससे पुरानी से पुरानी कब्ज को यह ठीक कर देता है।
किसी भी प्रकार की कब्ज में अमलतास का गूदा 10-20 ग्राम तक लेने से कब्ज में तुरंत आराम होता है।
Comments
Post a Comment