Skip to main content

CORONA की दवा हुई लांच। पतंजलि ने कोरोना जैसे बीमारी को ठीक करने के लिए कोरोनिल नाम की दवा को किया लांच।

पूरे संसार में महामारी के रूप में मानव जाती को खत्म करने वाले कोरोना वायरस के इलाज की अनगिनत कोशिशें जारी रही है, लेकिन इसी बीच पतंजलि संस्थान ने आज यानी मंगलवार को कोरोना की एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को पूर्ण वैज्ञानिक विवरण के साथ लॉन्च कर दिया है।

कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल को आज मंगलवार दोपहर 1 बजे हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण ने लॉन्च कर दिया गया है. इस अवसर पर बाबा रामदेव भी मौजूद थे।

बालकृष्‍ण के मुताबिक, कोविड-19 आउटब्रेक शुरू होते ही साइंटिस्‍ट्स की एक टीम इसी काम में लग गई थी। पहले स्टिमुलेशन से उन कम्‍पाउंड्स को पहचाना गया तो वायरस से लड़ते और शरीर में उसका प्रसार रोकते हैं। पतंजलि सीईओ के अनुसार, सैकड़ों पॉजिटिव मरीजों पर इस दवा की क्लिनिकल केस स्‍टडी हुई जिसमें 100 प्रतिशत नतीजे मिले। उनका दावा है कि कोरोनिल कोविड-19 मरीजों को 5 से 14 दिन में ठीक कर सकती है।

यह शोध संयुक्त रूप से पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट (PRI), हरिद्वार एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (NIMS), जयपुर द्वारा किया गया है. दवा का निर्माण दिव्य फार्मेसी, हरिद्वार और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार के द्वारा किया जा रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

कब्ज (Constipation) के घरेलू उपचार।

आज के समय में ज्यादातर लोग कब्ज से परेशान है। लोगो के खान पान की वजह से कब्ज जैसे बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ता है। समय पर भोजन ना कर पाना और बाहर की तली भूनी चीज़ों को चटकारे के साथ खाना ये सब हमारे पेट में कब्ज जैसी बीमारी बनाने का सबसे बड़ा जिम्मेदार माना जाता है। यदि हम अपने खानपान को नियमित टाइम से खाना शुरु कर दें, तो हमारा पेट कब्जमुक्त हो सकता है। और बाहर की तली भुनी चीजों पर निर्भरता हम कम कर दें तो निश्चित ही पेट संबंधित जितने भी विकार हैं, वह सब ठीक हो सकते हैं।           फिर हाल अगर आप कब्ज से परेशान है तो अभी आप इन   घरेलू उपचार से अपने आप को कब्ज मुक्त कर सकते हैं।                                                                    सेब :- सुबह नाश्ते में एक सेब और शाम के भोजन में एक सेब नियमित रूप से खाने से कब्ज तथा ...

होम्योपैथी (HOMEOPATHY)

HOMEOPATHY:-  शब्द दो ग्रीक शब्द होम्योज (HOMOIOS) याने सदृश (SIMILAR) और पैथोज (PATHOS) अर्थात दुख: भोग या रोग (SUFFERING) शब्दों से बना है। दोनों शब्दों का अर्थ हुआ सदृश रोग चिकित्सा। सदृश रोग चिकित्सा का सरल अर्थ है। जो रोग जिस औषध के सेवन से उत्पन्न हुआ, उसी रोग के लक्षणों में वही औषधि दो। उदाहरण के लिए, आप कच्चे प्याज को कांटे। थोड़ी देर प्याज काटने पर नाक और आंखों से पानी गिरने लगेगा। जुकाम जैसी स्थिति होगी इसी जुकाम में प्याज से बनी औषधि एलियम सीपा  देनी पड़ती है। ऐसा दूसरा उदाहरण आप मिर्च खाइए अधिक मिर्च खाने से पेट में जलन होगी जब किसी रोगी के पेट में जलन हो तो मिर्च से बनी औषधि कैप्सिकम दो जलन मिट जाएगी। अतः होम्योपैथी में औषधि प्रयोग के लिए रोगी में जैसे रोग लक्षण देखो वैसे ही लक्षणों वाली औषधि रोगी को दे दो रोग दूर हो जाएगा। यह सिद्धांत " सम: सम शमयति" ( SIMILIA SIMILIBUS CURANTUR) कहलाता है।                 औषधि प्रयोग:-  होम्योपैथी में औषधि प्रयोग का नियम उपरोक्त वर्णित है। कैसा भी रोग ...